हसनपुरा: हसनपुरा शनि विग्रह प्रांण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा
हसनपुरा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में शुक्रवार को शनि विग्रह प्रांण प्रतिष्ठान को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलशयात्रा मंदिर परिसर से गाजे,-बाजे, ढ़ोल नगाड़े के साथ प्रारंभ होकर गोला बाजार अरंडा के रास्ते उसरी बुजुर्ग होते हुए बाबा खुदीदास महाराज घाट पहुंचा। जहां आचार्य पंडित मनोज मिश्र द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात वाण गंगा से जलभरी की गई।