पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपदीय पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण, साइबर क्राइम से बचाव, मिशन शक्ति केंद्र तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।