सिवनी: जिला पंचायत सदस्य घूर सिंह सल्लाम ने जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर मनमानी के आरोप लगाए, बंगले के सामने दिया धरना
Seoni, Seoni | Nov 3, 2025 सिवनी जिले में जिला पंचायत के भीतर विवाद गहराता नजर आ रहा है। सोमवार को जिला पंचायत सदस्य घूर सिंह सल्लाम ने जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहरिया और उपाध्यक्ष राकेश सनोडिया पर विकास कार्यों हेतु 24-25 वित्तीय वर्ष की राशि अपने समर्थक क्षेत्रों में मनमाने तरीके से आवंटित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।