बिरौल: तेज पछुआ हवा से विशाल पीपल का पेड़ गिरा, बिजली आपूर्ति ठप
बिरौल के खोरागाछी मैदान, हाटी-कोठी चौक के पास एक विशाल पीपल का पेड़ तेज पछुआ हवा के कारण अचानक सड़क पर गिर गया। इस घटना में कई बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, घटना के समय सड़क से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए, जिससे एक ब