फिरोज़ाबाद: नई आबादी की बदहाली पर द्रविण जनकल्याण महासभा ने नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
द्रविण जनकल्याण महासभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह 'देबू' यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार दोपहर एक बने क़रीबन नगर निगम पहुंचकर नई आबादी (वार्ड संख्या 1, 3 और 29) की समस्याओं को लेकर सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्रभारी राम गोपाल राठौर, प्रदेश महासचिव जाहिद राही मौजूद रहे।