फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने नेहरू नगर रेलवे लाइन के किनारे से एक अभियुक्त को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध असलहा विरोधी अभियान में थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सोमवार दोपहर दो बजे करीब नेहरू नगर रेलवे लाइन के किनारे से आमिर पुत्र मुस्तकीम (उम्र 35 वर्ष, निवासी मोहल्ला गढैया) को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक नाजायज तमंचा 12 बोर और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।