उमरिया में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लघु एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘जी राम जी’ योजना ग्रामीण विकास की दूरदर्शी पहल है, लेकिन कांग्रेस इसे लेकर भ्रम फैला रही है।