इचाक: गैस और बिजली की किल्लत से जूझती रसोई, चूल्हों की मांग बढ़ी
गैस और बिजली की किल्लत से जूझती रसोई, चूल्हों की बढ़ी मांग प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बिजली और रसोई गैस की लगातार किल्लत ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। खासकर भीषण गर्मी के इस दौर में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। बिजली नहीं रहने के कारण जहां एक ओर पानी और पंखे जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।