अरवल: नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी ने कार्यालय में सुनीं जनता की समस्याएं, मौके पर किया समाधान
Arwal, Arwal | Jul 29, 2025 नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी के द्वारा नगरवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों में मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया। नागरिकों ने पानी की आपूर्ति, सड़क मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था और सफाई से जुड़ी शिकायतें रखीं, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर तुरंत कार्रवाई कराने का आदेश दिया गया।