गभाना: हाईवे पर चूहरपुर मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, हादसे में बाइक सवार दंपती समेत चार लोग हुए घायल
गभाना क्षेत्र में हाईवे चूहरपुर मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एटा निवासी छोटा अपनी पत्नी सुशीला देवी, बेटी चंचल और बेटे टीनू के साथ बाइक से दिल्ली जा रहे थे। तभी हाईवे पर चूहरपुर मोड़ के पास पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।