बिल्सी: गुधनी में होने वाले यज्ञ महोत्सव को लेकर बिल्सी नगर में निकाली गई यज्ञ यात्रा, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
Bilsi, Budaun | May 26, 2026 बिल्सी (बदायूं) में आगामी 28 मई से शुरू होने वाले यज्ञ महोत्सव के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज मंगलवार को नगर में एक यज्ञ यात्रा निकाली गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार गूंजा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कोतवाली परिसर में पौधरोपण भी किया गया। अंतर्राष्ट्रीय वेद कथाकार आचार्य संजीव रूप ने बताया कि 28 मई से गुधनी में विशाल यज्ञ महोत्सव का