बरेली: गंगापुर नाग पंचमी मेला ग्राउंड में किशोर से मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, तहरीर पर शुरू हुई जांच
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर नाग पंचमी मेला ग्राउंड में एक किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मोर बिल्डिंग गंगापुर निवासी सचिन खण्डेलवाल के अनुसार उनका बेटा लक्ष्य रात करीब 10 बजे दीपक गुप्ता की दुकान से ब्रेड लेने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद लाखन सचिन व उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।