रेल बजट 2026 में बरेली को ऐतिहासिक सौगात मिली है। बरेली जंक्शन पर 9.74 करोड़ रुपये से 26 कोच की नई वाशिंग लाइन बनेगी, जिससे वंदे भारत और वंदे स्लीपर ट्रेनों का मेंटेनेंस यहीं होगा। इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी, इज्जतनगर, लालकुआं, कासगंज और फर्रुखाबाद स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक बनाए जाएंगे। यार्ड रि-मॉडलिंग और ओवरब्रिज से जाम व देरी से भी राहत मिलेगी