Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

मोकामा: मोकामा में अवैध विदेशी शराब के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद

Mokameh, Patna | Jun 12, 2026
मोकामा थाना की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ-साथ देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। बाढ़ एसडीपीओ 1 रामकृष्ण ने लगभग 3 बजे बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई की गई।

MORE NEWS

मोकामा वासियों के लिए यह बेहद खुशी और राहत की बात है! विमला कॉम्प्लेक्स में 'माँ भगवती जाँच घर' की शुरुआत होने से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जाँचों के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।
​यहाँ मिलने वाली मुख्य सुविधाएँ:
​विभिन्न प्रकार की जाँचें: रक्त (Blood Test), मल-मूत्र (Urine & Stool Test) समेत अन्य सभी जरूरी स्वास्थ्य जाँचें एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
​होम सैंपल कलेक्शन: बीमारी या व्यस्तता की स्थिति में घर बैठे ब्लड सैंपल देने की बेहतरीन सुविधा।
#Mokama #lakhisarai #पटना #patna

मोकामा वासियों के लिए यह बेहद खुशी और राहत की बात है! विमला कॉम्प्लेक्स में 'माँ भगवती जाँच घर' की शुरुआत होने से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जाँचों के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। ​यहाँ मिलने वाली मुख्य सुविधाएँ: ​विभिन्न प्रकार की जाँचें: रक्त (Blood Test), मल-मूत्र (Urine & Stool Test) समेत अन्य सभी जरूरी स्वास्थ्य जाँचें एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। ​होम सैंपल कलेक्शन: बीमारी या व्यस्तता की स्थिति में घर बैठे ब्लड सैंपल देने की बेहतरीन सुविधा। #Mokama #lakhisarai #पटना #patna

Mokameh, Patna | Jun 27, 2026

मोकामा में कौमी एकता की मिसाल: हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने मिलकर निकाला मुहर्रम का ताजिया, थाना चौक पर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ त्योहार
​मोकामा, बिहार।
गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर आज मोकामा की सड़कों पर देखने को मिली। मुहर्रम के पवित्र अवसर पर मोकामा बाजार चौक से लेकर थाना चौक तक भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। इस जुलूस की सबसे खास बात यह रही कि इसमें केवल मुस्लिम समुदाय ही नहीं, बल्कि हिंदू समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दोनों समुदायों ने एकजुटता के साथ इस पर्व को मनाया।
​बाजार चौक से थाना चौक तक गूंजी या हुसैन की सदाएं
​जुलूस की शुरुआत मोकामा बाजार चौक से हुई, जहाँ ताजिया को देखने और उसमें शामिल होने के लिए अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के पुरुष, महिलाएं, बूढ़े और छोटे-छोटे बच्चे सभी एक साथ रोड पर ताजिया खेलते और पारंपरिक करतब दिखाते नजर आए। बच्चों और महिलाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा गया। 'या हुसैन' के नारों के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ता हुआ मोकामा थाना चौक तक पहुँचा।
​थाना परिसर में भी दिखी शांति और सद्भावना
​बाजार चौक से होते हुए जब जुलूस मोकामा थाना परिसर पहुँचा, तो वहाँ मौजूद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और जवानों ने सभी का स्वागत किया। थाना परिसर में सभी लोगों ने बेहद शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से मुहर्रम का पर्व मनाया। स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी और समाज के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
​कौमी एकता की मिसाल: जुलूस में लगभग 100 से अधिक लोग शामिल थे, जिनमें दोनों समुदायों के लोगों की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि त्योहार कोई भी हो, मोकामा के लोग हमेशा आपसी प्रेम और शांति के साथ मिलकर उसे मनाते हैं।
​इस सफल और शांतिपूर्ण आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सामाजिक सौहार्द और एकजुटता ही हमारे समाज की असली ताकत है।
#Mokama #bihar

मोकामा में कौमी एकता की मिसाल: हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने मिलकर निकाला मुहर्रम का ताजिया, थाना चौक पर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ त्योहार ​मोकामा, बिहार। गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर आज मोकामा की सड़कों पर देखने को मिली। मुहर्रम के पवित्र अवसर पर मोकामा बाजार चौक से लेकर थाना चौक तक भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। इस जुलूस की सबसे खास बात यह रही कि इसमें केवल मुस्लिम समुदाय ही नहीं, बल्कि हिंदू समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दोनों समुदायों ने एकजुटता के साथ इस पर्व को मनाया। ​बाजार चौक से थाना चौक तक गूंजी या हुसैन की सदाएं ​जुलूस की शुरुआत मोकामा बाजार चौक से हुई, जहाँ ताजिया को देखने और उसमें शामिल होने के लिए अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के पुरुष, महिलाएं, बूढ़े और छोटे-छोटे बच्चे सभी एक साथ रोड पर ताजिया खेलते और पारंपरिक करतब दिखाते नजर आए। बच्चों और महिलाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा गया। 'या हुसैन' के नारों के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ता हुआ मोकामा थाना चौक तक पहुँचा। ​थाना परिसर में भी दिखी शांति और सद्भावना ​बाजार चौक से होते हुए जब जुलूस मोकामा थाना परिसर पहुँचा, तो वहाँ मौजूद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और जवानों ने सभी का स्वागत किया। थाना परिसर में सभी लोगों ने बेहद शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से मुहर्रम का पर्व मनाया। स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी और समाज के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ​कौमी एकता की मिसाल: जुलूस में लगभग 100 से अधिक लोग शामिल थे, जिनमें दोनों समुदायों के लोगों की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि त्योहार कोई भी हो, मोकामा के लोग हमेशा आपसी प्रेम और शांति के साथ मिलकर उसे मनाते हैं। ​इस सफल और शांतिपूर्ण आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सामाजिक सौहार्द और एकजुटता ही हमारे समाज की असली ताकत है। #Mokama #bihar

Mokameh, Patna | Jun 26, 2026

मोकामा में मुहर्रम को लेकर निकली ताजिया जुलुश।
#Mokama #बिहार

मोकामा में मुहर्रम को लेकर निकली ताजिया जुलुश। #Mokama #बिहार

Mokameh, Patna | Jun 26, 2026

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड के भदौर थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय दूध व्यवसायी भूषण सिंह का शव बरामद हुआ है।

गोविंदपुर गांव निवासी भूषण सिंह का शव बरुआने ठाकुरबाड़ी के समीप मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार, भूषण सिंह बुधवार शाम करीब 5 बजे बरुआने गांव स्थित एक डेयरी में दूध पहुंचाने गए थे। दूध पहुंचाने के बाद वह अपने घर नहीं लौटे। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

ग्रामीणों ने टॉर्च की मदद से बरुआने की ओर खोजबीन की। इसी दौरान बरुआने ठाकुरबाड़ी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर भूषण सिंह का शव मिला।

मृतक के इकलौते पुत्र नीतीश कुमार, जो दिल्ली में रहते हैं, घटना की सूचना मिलते ही गांव लौट आए। नीतीश कुमार ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी, लेकिन कुछ लोग उनकी आर्थिक प्रगति से ईर्ष्या करते थे। उन्होंने कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त किया है।

परिजनों ने दावा किया है कि भूषण सिंह की हत्या गोली मारकर की गई है।

घटनास्थल पर जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। भदौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर

पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हत्या के कारणों तथा आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

भदौर थाना के एसआई रामनंदन रमन ने बताया कि थाने को रात 10 बजे सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर भूषण सिंह का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी मिल पाएगी।
#Mokama #BiharPolice

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड के भदौर थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय दूध व्यवसायी भूषण सिंह का शव बरामद हुआ है। गोविंदपुर गांव निवासी भूषण सिंह का शव बरुआने ठाकुरबाड़ी के समीप मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, भूषण सिंह बुधवार शाम करीब 5 बजे बरुआने गांव स्थित एक डेयरी में दूध पहुंचाने गए थे। दूध पहुंचाने के बाद वह अपने घर नहीं लौटे। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने टॉर्च की मदद से बरुआने की ओर खोजबीन की। इसी दौरान बरुआने ठाकुरबाड़ी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर भूषण सिंह का शव मिला। मृतक के इकलौते पुत्र नीतीश कुमार, जो दिल्ली में रहते हैं, घटना की सूचना मिलते ही गांव लौट आए। नीतीश कुमार ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी, लेकिन कुछ लोग उनकी आर्थिक प्रगति से ईर्ष्या करते थे। उन्होंने कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त किया है। परिजनों ने दावा किया है कि भूषण सिंह की हत्या गोली मारकर की गई है। घटनास्थल पर जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। भदौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हत्या के कारणों तथा आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। भदौर थाना के एसआई रामनंदन रमन ने बताया कि थाने को रात 10 बजे सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर भूषण सिंह का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी मिल पाएगी। #Mokama #BiharPolice

Mokameh, Patna | Jun 25, 2026

लखीसराय में जब ड्रग इंस्पेक्टर ने पकड़ ली दबा भरी हुई गाड़ी, विजय सिन्हा का आया फोन... कौन सही?
 #Lakhisarai VIJAY KUMAR SINHA

लखीसराय में जब ड्रग इंस्पेक्टर ने पकड़ ली दबा भरी हुई गाड़ी, विजय सिन्हा का आया फोन... कौन सही? #Lakhisarai VIJAY KUMAR SINHA

Mokameh, Patna | Jun 24, 2026