प्रतापपुर: सुरजपुर मेन रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, शहर में मची अफरा-तफरी
सोमवार शाम करीब 5:00 बजे शहर के मेन रोड पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दूरी बनाकर सुरक्षा बरती। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।