कटनी नगर: वन विभाग का फरमान, स्लीमनाबाद के पड़वार में किसानों को भूमि खाली करने का आदेश
स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत पड़वार के ग्रामीण किसान आज मंगलवार दोपहर 1:10 मिनट पर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे थे जहां उन्होंने शिकायत में बताया कि निस भूमि पर वे पट्टा लेकर 20 से 25 वर्षो से निवासरत है उस भूमि को वन विभाग अपनी बता कर किसानों को भूमि खाली करने फरमान दिया है। जिससे किसान परेशान है और कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे थे।