इटारसी: इटारसी के गरीबी लाइन से हिन्दू महाशक्ति संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने निकाली भगवा रैली
हिंदू महाशक्ति संघ ने रविवार को सुबह करीब 10 बजे नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की। गोसेवक लखन कश्यप को गो-रक्षा उपप्रमुख (मध्यप्रदेश) नामित किया गया। इसके अतिरिक्त, भीमा यादव को नर्मदापुरम का जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) और शिव चोरे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।संगठन ने सुबह न्यू गरीबी लाइन से एक भगवा रैली निकाली।