फूलिया कलां: चारागाह में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर शव फेंकने की आशंका, परिजनों ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप
कल्याणपुरा गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के चारागाह क्षेत्र में बबूल के पेड़ों के बीच एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान राधेश्याम पुत्र रामलाल बावरी (42), निवासी नई राज्यास के रूप में हुई है। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।