मांझी: निर्माण धीन रेल पुल पर बंदर के हमले से मजदूर नदी में गिरा , गंभीर हालत में छपरा रेफर
Manjhi, Saran | Jun 4, 2026 छपरा बलिया रेल खंड के बीच सरयू नदी पर निर्माण धीन रेल पुल पर कार्य कर रहे एक मजदूर के साथ गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया बताया जाता है कि पुल पर काम के दौरान एक उत्पाती बंदर ने मजदूर पर हमला कर दिया। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया वह करीब 50 फीट नीचे नदी में जा गिरा । जिसे मांझी सी एच सी में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया।