कुदरकोट। थाना क्षेत्र के गांव अलाई नगर में शुक्रवार सुबह वॉलीबॉल खेलने को लेकर मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।