गोपालगंज: संत मोड़ के समीप शादी समारोह से लौट रहे चाचा भतीजा की सड़क हादसे हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के संत मोड़ के शादी समारोह मे शामिल होकर लौट रहे चाचा भतीजा सड़क हादसे में जख्मी हो गए। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।