धौरहरा: खमरिया थाना क्षेत्र के एरा पुल पर ट्रक और ऑटो की भिड़ंत, तीन की मौके पर मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
खमरिया थाना क्षेत्र स्थित एरा पुल पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जहां तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल घायलों का इलाज जारी।