आरा: मठिया मोड़ के समीप घरेलू विवाद के चलते भतीजे ने चाचा की चाकू मारकर की हत्या, ASP बोले- अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी होगी
Arrah, Bhojpur | Mar 3, 2024 नगर थाना क्षेत्र के मठिया के समीप घरेलू विवाद के चलते भतीजे ने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी है। मृतक का नाम मंजय कुमार व मुख्य अभियुक्त का नाम विशाल कुमार बताया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ASP परीचय कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।