अटरू नगरपालिका मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचल में महालक्ष्मी की पूजा के दूसरे दिन आज बुधवार को गोवर्धन पूजा की गई। यहाँ ग्रामीण महिलाओं ने गोमाता के गोबर से गोवर्धन बनाकर उन्हें सजाया ओर विभिन्न तरह के लोकभजनों से गोवर्धन नाथ की परिक्रमा कर उन्हें मिष्ठान का नैवेध भोग लगाया।बतादें आपको कि भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित यह पूजा असल में विशुद्ध ग्रामीण परंपरा है।