प्रतापगढ़: कोहंडौर के मदुरा रानीगंज में मंदिर निर्माण को लेकर तनाव, विशेष समुदाय की महिलाओं ने गिराई दीवार, पुलिस तैनात
कोहंडौर के मदुरा रानीगंज गांव में प्राचीन मंदिर निर्माण के दौरान दूसरे समुदाय की महिलाओं ने दीवार गिराने की कोशिश की, जिससे विवाद पैदा हो गया।घटना का वीडियो रविवार सुबह 9 बजे सोसल मीडिया पर वायरल हुआ है। विशेष समुदाय द्वारा जबरन रास्ते की मांग को लेकर हुए इस विरोध के बाद एसडीएम पट्टी और सीओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है।