बदायूं: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा मैया के जयकारों के साथ कछला भागीरथी गंगा में किया पावन स्नान
Budaun, Budaun | Jun 29, 2026 बदायूं के कछला भागीरथी गंगा घाट पर ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु "हर-हर गंगे" और "गंगा मैया की जय" के जयकारों के साथ गंगा घाट पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की और पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की ।