हरलाखी विधानसभा में चुनाव के बाद बुधवार को हार व जीत कि गणना शुरु हो गयी। विधानसभा के चुनाव में महिला मतदाताओं को पुरुष मतदाताओं से अधिक भागीदारी देखी गयी। विधानसभा में कुल 2,75,936 मतदाताओं में से 1,82,777 ने वोट डाला, पुरुष 83825 और महिला 98950 व अन्य 2 ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। विधानसभा में आधी आबादी कि भागीदारी पुरुषों पर भारी रहा।