महनार: महनार बाजार में अतिक्रमणकारियों पर नगर परिषद ने की कार्रवाई, 12 हजार का जुर्माना वसूला
आगामी पर्व त्योहारों को देखते हुए महनार बाजार में लग रही जाम से निपटने को लेकर नगर परिषद ने करा रुख अपनाते हुए सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दिया है।मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे से महनार एसडीओ नीरज कुमार एसडीपीओ प्रीतिश कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया।