महनार: नल जल योजना का पानी नहीं मिलने से नाराज टांड़ा चौरी वार्ड संख्या 16 के लोगों ने किया प्रदर्शन
महनार नगर परिषद के टांड़ा चौरी वार्ड संख्या 16 में नल जल के पम्प संचालक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मनमानी के कारण लोग त्रस्त है।पम्प संचालक की मनमानी के कारण नल जल के पानी पर आश्रित सैकड़ो परिवारों को भारी समस्या खड़ी हो गई हैं।पानी नही मिलने से नाराज सैकड़ो वार्ड के लोगों ने हाथ में पानी का बाल्टी,बर्तन लेकर नगर परिषद एवं पम्प संचालक के खिलाफ प्रदर्शन किया