मुशहरी: बूढ़ी गंडक में बच्चों का खतरनाक स्टंट, हादसे का खतरा बढ़ा
बूढ़ी गंडक नदी में इन दिनों छोटे-छोटे बच्चे जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। नहाने के दौरान बच्चे दौड़कर ऊंचाई से नदी में छलांग लगा रहे हैं और पानी के अंदर करतब दिखा रहे हैं। यह सिलसिला एक-दो बच्चों तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजाना कई बच्चे ऐसा करते देखे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण बच्चे नदी में न