सूरजपुर जिले के सिलफिली गांव से प्रेरणादायक खबर, श्रीमती मालती विश्वास ने संघर्ष और आत्मविश्वास से किया अद्भुत कार्य
सूरजपुर जिले के सिलफिली गांव से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां श्रीमती मालती विश्वास ने संघर्ष और आत्मविश्वास के दम पर सफलता की नई कहानी लिख दी है। कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली मालती आज ‘लखपति दीदी’ के रूप में जानी जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप चल रही महिला सशक्तिकरण योजनाओं से जुड़कर मालती ने साल 2018 में स्वयं सहा