बेरो: प्रखंड के परयागो बस्ती में कपड़ा बैंक बेड़ो के द्वारा जरूरतमंदों के बीच 400 कपड़े का वितरित
Bero, Ranchi | Apr 7, 2024 रविवार को कपड़ा बैंक बेड़ो की टीम के द्वारा कपड़ा बैंक के अध्यक्ष कैलाश कुमार, रवि केशरी और शक्ति साहू के नेतृत्व में प्रखंड के परयागो बस्ती में कपड़ा वितरित किया गया। यहां जरूरतमंदों में 400 कपड़ों का वितरण किया गया जिसमें साड़ी, सूट, जींस, पैंट, शर्ट एवं बच्चों के कपड़ों का वितरण किया गया।