बेरो: बेड़ो प्रखंड के नहर टोली जरिया गांव में हाथियों ने चावल और राशन खाकर किया बर्बाद
Bero, Ranchi | Apr 5, 2024 दो विशालकाय जंगली हाथियों ने बेड़ो प्रखंड के नहर टोली जरिया गांव में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने चंद्र गोप के झोपड़ी दुकान घर को ध्वस्त कर जिससे झोपड़ी में रखे चावल, धान, मुरही, चोकर सहित राशन समान और बर्तन दबकर बर्बाद हो गया। वही हाथियों ने घर में रखे चावल व अनाज को खाकर व छींटकर बर्बाद कर दिया।