रामपुर: रविवार को नगर क्षेत्र में रामनवमी पर भव्य श्रीराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Apr 6, 2025 रविवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार मानस सत्संग मंडल की ओर से कोसी मार्ग स्थित श्रीरामलीला मंदिर से श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सराय गेट से होते हुए मिस्टन गंज चौराहा पहुंची। यहां से सर्राफा बाजार, सफदरगंज, चंपा कुमारी धर्मशाला, मिस्टन गंज चौराहा होते हुए राजद्वारा होकर गांधी समाधि, सिविल लाइन होते हुए आदर्श रामलीला में समाप्त हुई।