ब्यौहारी: उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री पहुंचे ब्यौहारी के सरसी आइलैंड रिजॉर्ट किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बाणसागर के डूब क्षेत्र के सरसी ब्यौहारी आइलैंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विंध्य प्रदेश के लिए विवाह स्थल हेतु सरसी आइलैंड रिजॉर्ट में कक्षों सहित अन्य सुविधाओ का विस्तार कराए।