शाहपुरा। बेगू रोड स्थित श्मशान भूमि के समीप राजस्व रिकॉर्ड में ‘पानी के पो’ के नाम से दर्ज लगभग 6 बीघा सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के आरोप लगाते हुए जीनगर समाज ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जीनगर समाज के प्रतिनिधि लोकेश सोनगरा ने बताया कि यहां जीनगर, खटीक, कोली, कुम्हार, हरिजन एवं तेली समाज के श्मशान घाट स्थित हैं।