चौसा थाना की पुलिस ने हत्या करने का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मधेपुरा पुलिस ने गिरफ्तारी की उक्त सूचना अपने सोशल मीडिया पेज पर भी दी है। मालूम हो कि एक ही परिवार के चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है।