चूरू: गांव खारिया–रामपुरा के बीच सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक हुए घायल
Churu, Churu | Nov 16, 2025 चूरू के खारिया और रामपुरा के बीच रविवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को राहगीरों की मदद से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आपातकालीन वार्ड में मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार की देखरेख में उपचार शुरू किया गया। गांव दुधवामीठा निवासी विकास और रामस्वरूप शाम को चूरू से अपने गांव जा रहे थे तभी हादसा हो गया।