चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण, मार्च से पहले पूरा होगा काम
Churu, Churu | Nov 16, 2025 पीडीयू मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार ने रविवार को राजकीय भरतिया अस्पताल में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि ओपीडी ब्लॉक, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट भवन तथा मोर्चरी भवन का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और मार्च से पहले इनके पूर्ण होने की संभावना है।