चूरू: पारखों का नोहरा के पास अखिल भारतीय कुशवाहा माली महासभा के प्रदेशाध्यक्ष का सम्मान किया गया, संगठन पर हुई चर्चा
Churu, Churu | Nov 16, 2025 अखिल भारतीय कुशवाहा माली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गजानन्द सेनी का चूरू शहर में पारखों का नोहरा के पास भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पीठाराम सेनी, प्रदेश संगठन सचिव सुभाष सेनी, चूरू जिलाध्यक्ष रामजी सेनी एवं जिलामहासचिव विनोद सेनी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाजजनों ने माल्यार्पण कर अतिथियों का अभिनंदन किया।