मुरैना नगर: मुरैना में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,औसत 16.8 मिमी वर्षा दर्ज,जौरा सबसे आगे,लोगों को गर्मी से राहत।
मुरैना जिले में आज रविवार शाम को हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया की जिले में औसतन 16.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जौरा में सर्वाधिक 49 मिमी, पोरसा में 40 मिमी, मुरैना में 8 मिमी और कैलारस में 4 मिमी बारिश हुई। 1 जून से अब तक जिले में औसत 85.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो पिछले वर्ष से काफी कम है।