जैतहरी: आमापानी जंगल में छठवें दिन भी डटे रहे तीन हाथी, ग्रामीणों में बढ़ी सतर्कता
जैतहरी वन परिक्षेत्र के धनगवा बीट अंतर्गत तीन हाथियों का दल बुधवार को छठवें दिन भी आमापानी जंगल क्षेत्र में मौजूद रहा। हाथी भलुवान टोला और बेल्हाटोला के आसपास जंगल में विश्राम करते देखे गए। वन विभाग लगातार निगरानी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।