जौनपुर: गौराबादशाहपुर पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत गौराबादशाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। गौरा पुलिस ने शनिवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे बताया कि थाना क्षेत्र की पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चार पहिया वाहन और चोरी का सामान बरामद किया।