चंदौसी: गांव आलमपुर कुदैया में धूल भरी आंधी और तेज बारिश से 80 वर्ष पुराना पाखड का पेड़ उखड़ा, तीन खंभे क्षतिग्रस्त
चंदौसी तहसील क्षेत्र के गांव आलमपुर कुदैया में मंगलवार सुबह आई धूल भरी आंधी और तेज बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। करीब 11 बजे अचानक मौसम बदला, पहले आसमान में धूल का गुब्बार छाया और उसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। तेज तूफान के चलते गांव में लगभग 80 वर्ष पुराना विशाल पाखड़ का पेड़ जड़ से उखड़कर धराशायी हो गया, जिसे देखकर ग्रामीण अचंभित रह गए।