खगड़िया: बालुआही मोहल्ले में एक्स्ट्रा छोला मांगने के विवाद में युवक की पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती
खगड़िया शहर के बालुआही मोहल्ले में बुधवार शाम करीब 4:00 बजे लिट्टी की दुकान पर एक्स्ट्रा छोला मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पिटाई कर दी गई। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बालुआही निवासी विकास कुमार के