अलीपुर: 50 लाख की डकैती के मामले में द्वारका जिले से आधा दर्जन बदमाश हुए गिरफ्तार
बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट थाना इलाके में हुई लाखों की डकैती के मामले का खुलासा क्राइम ब्रांच की टीम ने कर लिया है। इस मामले में आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 35 लाख की ज्वेलरी, कैश और अन्य सामान बरामद किया गया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल ऑटो के अलावा मोबाइल भी जब्त किया गया है।