अलीपुर: शाहाबाद डेरी में ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर ही मजदूर की मौत
बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना अंतर्गत हेलीपैड रोड पर हाईवे का काम चल रहा है लेकिन वहां पर काम करने वाले मजदूर को वहां पर माल लेकर आए एक ट्रक ने कुचल दिया जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई जिसके बाद देरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।