हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर मौसम का बदला मिजाज, गुरुवार को आई बारिश से तापमान में आई गिरावट, लोगों को गर्मी से मिली राहत
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला और शाम के बाद धूल भरी आंधी चली और आसपास के इलाकों में बारिश दर्ज की गई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक जिले में हल्की बारिश आने की संभावना है।