दनियावां: नेटार गांव में गेहूं के खेत में लगी आग, फसल जलकर हुई राख
दनियावां थाना के नेटार गांव के पास 10 कट्ठा में लगी गेहूं की फसल में आग लगने से पूरा फसल जलकर राख हो गया है। बताया जाता है कि यह खेत नेटार गांव निवासी कृष्णानंद शाह की है। उनके खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार टूट कर खेत में ही गिर गई और शॉर्ट सर्किट से खेत में लग गई गई है। अपर थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने पीड़ित से इस संदर्भ में लिखित शिकायत मांगा है।