बरेली: एक हफ्ते से सूखे नल, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग! बरेली के मलूकपुर में मचा हाहाकार
बरेली के मलूकपुर क्षेत्र की पटी गली में पिछले एक सप्ताह से गहराए जल संकट ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। भीषण गर्मी के बीच इलाके में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे लाल मस्जिद के पास रहने वाले दर्जनों परिवार बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले सात दिनों से मोहल्ले के नलों में पानी नहीं आया।